फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman murdered by having her throat slit with a knife.

Amethi News: चाकू से गला रेतकर विवाहिता की हत्या

Fri, 21 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered by having her throat slit with a knife.
 पूरे चितई के पूरे दीवान गांव में में गमगीन परिजन। स्रोत : स्थानीय
जामों। पूरे चितई के पूरे दीवान गांव में बृहस्पतिवार को पूनम (26) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गले और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिले। मायके वालों ने देवर और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पूनम घर में बेटी वैष्णवी के साथ थी। उसका देवर देव बाजार गया था, जबकि ससुर पारसनाथ खेत में काम करने गए थे। देव दवा लेकर घर लौटा तो पूनम लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसके चेहरे समेत कई स्थानों पर चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


भगीरथ का पुरवा भवानीगढ़ निवासी पिता झाम सिंह ने बेटी को प्रताड़ित करने और चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप लगाया। मां सावित्री देवी ने भी बेटी की हत्या की बात कही। ससुर पारसनाथ ने बताया कि उनका बड़ा बेटा महिला का पति शिवा शहर में ट्रक चलाता है और तीन महीने से घर नहीं आया है। पूनम तीन दिन पहले मायके से ससुराल लौटी थी। घटना के समय वह खेत में थे, जबकि देव बाजार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हर पहलू की जांच की जा रही है। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की बात सामने आई है। हत्या के कारण समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच में हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाने की कार्रवाई में जुटी है।



घर के पीछे मिला चाकू व गड़ासा, मोबाइल गायब
सावित्री देवी ने बताया कि घटना के बाद पूनम का मोबाइल नहीं मिला। घर के पीछे चाकू और गड़ासा मिलने की बात भी सामने आई है। उन्होंने घटनास्थल पर खून नहीं मिलने की बात कही। मायके वालों ने इन परिस्थितियों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की है।


लूट-चोरी समेत अन्य वजहों की चर्चा
घटना के बाद ग्रामीणों में हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। कुछ लोग लूट या चोरी के दौरान वारदात होने की आशंका जता रहे थे। पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।



शव से लिपटकर रोती रही बेटी
पूनम की मौत के बाद बेटी वैष्णवी शव से लिपटकर रोती रही। मां सावित्री देवी बदहवास हो गईं। पिता झाम सिंह का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देवर देव और ससुर पारसनाथ गमगीन रहे। पति घटना की जानकारी के बाद घर के लिए रवाना हो गया है।



वायरल वीडियो में बच्चे के बयान की चर्चा
घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक बच्चा अपना नाम बबुआ बताते हुए चाचा पर चाकू से हत्या करने की बात कहता नजर आ रहा है। वीडियो ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस सभी उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जांच कर रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed