{"_id":"668477ced8dad4f2ca000b74","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-amethi-news-c-96-1-ame1002-121373-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Wed, 03 Jul 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। मलयेशिया में काम कर रहे युवक की पत्नी की मंगलवार को संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतका की बहन व भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर दी जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जायस थाने के मवई आलमपुर गांव निवासी आजाद मलयेशिया में नौकरी करता है। घर पर पत्नी आशा (35) अपने बेटे अर्पित (8) दो जुड़वा बच्चों अर्श (2) व बेटी आरुषि (2) के साथ रहती थी। 26 जून को बच्चों के विवाद में ससुराल के लोगों ने आशा से विवाद किया तो वह मायके रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के ओटी मजरे नौगवा चली गई। 30 जून को भाई के साथ आशा वापस अपने घर लौट आई। मंगलवार सुबह आशा संदिग्ध हालात में बीमार हुई तो पुत्र अर्पित ने फोन कर मौसी ऊषा व मामा रामचंद्र को जानकारी दी। आशा के भाई व बहन पहुंचे और वह उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। फिर उसे सीएचसी ले गए। जहां पहुंचने से पहले ही आशा की मौत हो गई।
आशा की मौत के बाद बहन ऊषा व भाई रामचंद्र ने ससुराल के कुछ लोगों पर बच्चाें के विवाद में बहन को प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगा मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतका की बहन का यह भी आरोप है, कि आशा को जहर दिया गया है। कोई लिखित तहरीर नहीं दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशा की मौत के बाद बच्चों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतका के मायके वालों ने पुलिस से कहा कि पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देंगे। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।