{"_id":"68f29155fe7ebeb4d30ac514","slug":"markets-are-decked-up-for-dhanteras-shoppers-will-gather-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-150573-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: धनतेरस के लिए सजे बाजार, आज जुटेंगे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: धनतेरस के लिए सजे बाजार, आज जुटेंगे खरीदार
Sat, 18 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के रामलीला मैदान में झालर खरीदते लोग। -संवाद
अमेठी सिटी। दीपावली और धनतेरस पर्व के लिए बाजार सज गए हैं। अमेठी, गौरीगंज, जायस और जगदीशपुर के प्रमुख बाजारों की रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर सजी झालरों और दीयों की चमक से पूरा बाजार दीपोत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
इस बार ग्राहकों को नई वैराइटी के उत्पाद सबसे अधिक आकर्षित कर रहे हैं। सराफा बाजार में चांदी के कछुए, मछली और लक्ष्मी-गणेश की डेढ़ ग्राम की मूर्तियाें का स्टॉक मंगाया गया है। इनकी कीमत 350 से 450 रुपये के बीच है। इसके अलावा सोलर झालरें, म्यूजिक सेंसर लाइट, मल्टीकलर रिमोट कंट्रोल लाइट, डिजाइनर पूजा थालियां और पर्यावरण अनुकूल दीये भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
गौरीगंज निवासी नीलम तिवारी, ममता मिश्रा, संजय गुप्ता और पंकज सिंह ने बताया कि इस बार बाजारों में उत्पादों की पहले से अधिक वैराइटी और डिजाइन उपलब्ध हैं। शाम ढलते ही दुकानों पर बढ़ती भीड़ और ग्राहकों की चहल-पहल ने त्योहार के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बर्तन बाजारों की बढ़ी चमक
गौरीगंज के बर्तन बाजारों में स्टील, कांसे और तांबे के बर्तनों की बिक्री बढ़ी है। दुकानदार राजेंद्र बरनवाल ने बताया कि पूजा थालियां, दीपदान, कलश और सर्विंग सेट की मांग सबसे अधिक है। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में ठीकठाक बिक्री की उम्मीद है।
चांदी के सिक्कों और गहनों की बढ़ी मांग
दुकानदार आकाश सोनी ने बताया कि इस बार लोग चांदी से बनी मछली, कछुआ और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के अलावा चांदी के सिक्के, ब्रेसलेट, पायल और लॉकेट की मांग ज्यादा कर रहे हैं। साेने के हल्के वजन के आभूषण भी डिमांड में हैं। कई दुकानों पर विशेष छूट और लकी ड्रॉ की योजना भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
दीया, लाई-चूरा की दुकानों पर उमड़ी भीड़
गौरीगंज के दीया और लाई-चूरा बाजारों में शुक्रवार को खरीदारों की भीड़ रही। विक्रेता सुरेश प्रजापति ने बताया कि रंगीन डिजाइन वाले दीये, कलश और मिट्टी की मूर्तियां खूब बिक रही हैं। ग्राहक प्रेमा तिवारी और रिंकू वर्मा ने बताया कि दीपावली पूजन में लाई चूरा का विशेष महत्व रहता है, इसलिए कल धनतेरस पर इनकी खरीदारी होगी।