फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Market ready with attractive offers on Dhanteras

Amethi News: धनतेरस पर लुभावने ऑफरों संग बाजार तैयार

Fri, 10 Nov 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 10 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Market ready with attractive offers on Dhanteras
बर्तन दुकान में खरीदारी करते लोग।
अमेठी। धनतेरस को लेकर बाजार गुलजार है। शहर स्थित शोरूम में मनपसंद बाइक, स्कूटर, कार व बुलेट, ट्रैक्टर आदि की खरीदारी को लेकर लोगों ने बुकिंग करानी शुरू कर दी है। विभिन्न एजेंसियों पर लुभावनी स्कीमों के साथ ऑफर चल रहे हैं। जेवर और बर्तन की दुकानों को सजाया गया है। शहर की बाजारों में मोबाइल फोन सहित अन्य दुकानें सजी हैं। हालांकि, महंगाई ने व्यवसायियों को भी मायूस किया है, बावजूद इसके बाजार को धनतेरस पर कारोबारियों को उम्मीद है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऑटोमोबाइल सहित अन्य बाजार पूरी तरह सजकर ग्राहकों के इंतजार में हैं। मोबाइल, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, मूर्ति, पूजन सामग्री, लाई, चूरा गट्टा, झाड़ू, बर्तन, गिफ्ट, मिठाई आदि की दुकानें सजी हैं। शहर के विभिन्न वाहनों, मोबाइल के शोरूम पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विभिन्न बैंक व प्राइवेट फाइनेंस एजेंसी फाइनेंस के लिए उपलब्ध हैं। शून्य से लेकर 10 व 35 फीसदी डाउन पेमेंट पर वाहन व मोबाइल उपलब्ध है। ग्राहक वापस न जाए, इसके लिए फाइनेंस पर खास फोकस है। इच्छुक लोगों को आसानी से फाइनेंस की व्यवस्था हो सके इसको लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न ऑटोमोबाइल एजेंसी पर वाहन कंपनियों एवं एजेंसी संचालकों की ओर से लुभावनी स्कीमों के साथ ही तमाम ऑफर भी दिए गए हैं।
वाहनों और मोबाइल के दाम बढ़े हैं। इन सब के बावजूद व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली त्योहार पर खरीदारी तेज होगी। संचालकों की मानें तो कई खरीदार ऐसे भी हैं, जो पहले ही बुकिंग करवा चुके हैं और वे धनतेरस के दिन ही अपने वाहन की डिलीवरी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
अच्छी बिक्री होने की उम्मीद

किसान ऑटोमोबाइल टीवीएस के संचालक अंशुमान सिंह ने बताया कि फिलहाल सेल पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। धनतेरस और दीपावली में अच्छी सेल होने की उम्मीद है। 110 से 125 सीसी गाड़ियों की ज्यादा डिमांड है।

ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक अशोक सिंह ने बताया कि ट्रैक्टरों के दाम में बढ़े हैं। धनतेरस पर बुकिंग हुई है।
होंडा एजेंसी के संचालक सुधीर सिंह ने बताया कि महंगाई के बीच पिछली बार की अपेक्षा इस बार बाजार में तेजी है। वाहन खरीद पर उपहार दिए जाएंगे।
सिंह ऑटोमोबाइल के संचालक शरद सिंह ने बताया कि धनतेरस दीपावली त्योहार पर लोग आ रहे हैं। ऑटोमोबाइल बुलेट के मैनेजर आदर्श सिंह ने बताया कि धनतेरस पर बुलेट की बुकिंग हो रही है। दीपावली और धनतेरस पर उम्मीद है। मोबाइल दुकान के संचालक अंकेश कसौंधन ने बताया कि जीरो से 30 फीसदी डाउन पेमेंट पर फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। मोबाइल खरीद पर निश्चित गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed