फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Many school children did not get conversion cast

कई स्कूलों के बच्चों को नहीं मिली कन्वर्जन कास्ट

Fri, 04 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Many school children did not get conversion cast
अमेठी। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर स्कूलों में पठन-पाठन बंद होने के चलते सरकार ने एमडीएम के लिए आवंटित राशन व कन्वर्जन कास्ट बच्चों को सीधे मुहैया कराने का निर्देश दिया था। कई स्कूलों को इसका लाभ मिला भी। हालांकि कई विद्यालय ऐसे हैं जहां के बच्चों को कन्वर्जन कास्ट नहीं मिली। शिकायत मिलने के बाद बीईओ ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते 22 मार्च से ही सभी कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता व मान्यता प्राप्त तथा मदरसा स्कूलों में एमडीएक निर्माण बंद है। शुरुआती कुछ दिनों तक एमडीएम निर्माण बंद होने का मामला लंबा खिंचने के बाद शासन ने एमडीएम के लिए प्रति बच्चा आवंटित राशन उसके परिवार तो कन्वर्जन कास्ट बच्चे या अभिभावक के बैंक खातों में भेजने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

निर्देश में कहा गया था कि 24 मार्च से 30 जून तक प्रत्येक बच्चे को 374 रुपये के हिसाब से उनके खातों में भेजा जाए। दूसरी शिफ्ट में एक जुलाई से 31 अगस्त तक पंजीकृत बच्चों को 243 रुपये खातों में भेजने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के खाते में तो एमडीएम का राशन वितरित होने के साथ कन्वर्जन कास्ट की राशि भेजी जा रही है लेकिन कई मान्यता प्राप्त स्कूल ऐसे हैं जहां के बच्चों को यह राशि नहीं मिली।

विशेषरगंज के काली इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले एक बच्चे के अभिभावक ने नाम नहीं छापने का अनुरोध करते हुए बताया कि उनके बच्चे को इस मद का एक भी पैसा नहीं मिला है। बीईओ हरिनाथ सिंह ने बताया कि जहां शिकायत मिल रही है जांच की जा रही है। कहा कि पहली शिफ्ट में भेजी गई कन्प्वर्जन कास्ट की राशि स्कूलों को उपलब्ध करा दी गई है। दूसरी शिफ्ट में भेजी गई राशि अभी नहीं मिली है। आवंटन मिलते ही उसे बच्चों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed