फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Manoj Tyagi took charge of the post of DPRO

Amethi News: डीपीआरओ के पद पर मनोज त्यागी ने संभाला कार्यभार

Tue, 13 Feb 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tyagi took charge of the post of DPRO
डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी।
अमेठी सिटी। जिला पंचायतराज विभाग मेें डीपीआरओ के पद पर मनोज कुमार त्यागी ने कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार सुबह 10 बजे वे कार्यालय पहुंचे। वहीं, वर्तमान में डीपीआरओ की जिम्मेदारी संभाल रहे श्रीकांत यादव के अवकाश पर होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कार्यभार संभालने बाद मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि इससे पहले वे लखनऊ स्थित निदेशालय में वित्त आयोग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। छह फरवरी को उन्हें अमेठी जिले के लिए स्थानांतरित करने का आदेश मिला। बताया कि अमेठी से पहले वे उन्नाव, महराजगंज, बलरामपुर, हापुण, गाजियाबाद, एटा, जौनपुर आदि जिलों में कार्य कर चुके हैं। बताया कि वे मूलरूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिला स्थित उल्हेड़ा गांव के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं को शत प्रतिशत लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


एक विभाग में दो अधिकारी कार्यरत
पंचायतराज विभाग में डीपीआरओ के पद पर श्रीकांत यादव पहले से कार्यरत हैं। उनका स्थानांतरण किए बगैर ही नए डीपीआरओ की तैनाती शासन ने कर दी है। एक जिले में दो डीपीआरओ के सवाल पर नए अधिकारी ने कहा कि श्रीकांत यादव अपर डीपीआरओ के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed