{"_id":"68da1ac38dd6ab560808fbbf","slug":"man-set-on-fire-by-his-brother-and-sister-in-law-after-they-denied-money-to-drink-alcohol-in-amethi-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शराब पीने को नहीं दिए पैसे... तो युवक ने पेट्रोल डालकर भाई-भाभी को लगा दी आग; हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शराब पीने को नहीं दिए पैसे... तो युवक ने पेट्रोल डालकर भाई-भाभी को लगा दी आग; हालत नाजुक
Mon, 29 Sep 2025 11:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:06 AM IST
सार
शराब पीने को पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने पेट्रोल डालकर भाई-भाभी को आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गए। दोनों को गंभीर दशा में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
विस्तार
यूपी के अमेठी में रविवार रात शराब पीने को पैसे न देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई और भाभी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना जायस कोतवाली क्षेत्र के शेखाना मोहल्ले की है। यहां के रहने वाले वीरू और उनकी पत्नी सीमा पर सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। दपंती को आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए रायबरेली के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि वीरू और सीमा कूड़ा बीनकर जीवन यापन करते हैं। उनके साथ उनका बड़ा भाई ननकऊ भी रहता है। वीरू ने बताया कि भाई ननकऊ शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं दिए तो पहले शाम को उसने सीमा को पीटा। रात में सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगी दी।
विज्ञापन
डॉ. पुष्पेंद्र के मुताबिक, वीरू 24 फीसदी और सीमा 14 फीसदी झुलसे हैं। थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों सगे भाई हैं। पीड़ित सड़क किनारे कूड़ा बीनकर जीवन यापन करते हैं। सड़क किनारे ही पल्ली तानकर रहते हैं। घटना की जांच की जा रही है।