{"_id":"63c98e439a12d7565e063b8a","slug":"man-s-body-found-hanging-from-rope-in-well-amethi-news-lko66725247-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुएं में रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुएं में रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। छतौनी मजरे पहाड़गंज गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव रस्सी के सहारे कुएं में लटका मिला। सूचना पर मायके से पहुंची पत्नी ने परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है।
गौरीगंज थाने के गांव छतौनी मजरे पहाड़गंज निवासी रवि पांडेय (28) का शव बृहस्पतिवार अल सुबह गांव से बाहर कुएं में रस्सी के सहारे लटका मिलता। यह देख परिजनों ने आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों ने पूछताछ की। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक युवक ने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
वहीं मायके गई पत्नी वंदना को जब यह सूचना मिली तो वह ससुराल वालों पर ही पति की हत्या करने का आरोप लगाने लगी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हालांकि पत्नी ने फिलहाल थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। पत्नी द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। रवि की मौत के बाद पत्नी वंदना, पुत्री आराध्या व आस्था का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ ग्रामीण पारिवारिक कलह तो कुछ लोग लेन-देन के मामले में रवि ही हत्या की बात कर रहे हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
मामले की हो रही जांच
पत्नी की ओर से हत्या का आरोप लगाने का वीडियो संज्ञान में आया है। पत्नी ने किसी को नामजद नहीं किया गया है और न ही अब तक कोई तहरीर दी गई है। शव की तलाशी में सुसाइड नोट मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है। - डॉ. इलामारन जी.- एसपी