{"_id":"612915c48ebc3e07583c8316","slug":"man-protested-in-front-of-sp-office-amethi-news-lko5929597146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय व थाने का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी कार्यालय व थाने का घेराव किया
विज्ञापन
01 : गौरीगंज : थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करते पीड़ित के परिवारीजन व परिचित।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। नगर के एक युवक की गुरुवार शाम कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी। थाने में तहरीर देने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से नाराज युवक के परिवारीजनों व अन्य लोगों ने शुक्रवार सुबह एसपी कार्यालय व थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
नगर के वार्ड संख्या-25 निवासी वाजिद अली गुरुवार को कोटे की दुकान से राशन लेने गए थे। आरोप है कि दुकान के पास मौजूद सुनील कुमार, आयुष्मान सिंह, आदित्य सिंह व अन्य सार्थियों ने वाजिद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमलावरों पर फायरिंग करने के साथ वजाजिद से सोने की चेन व मोबाइल छीनने का भी आरोप है। मारपीट में घायल वाहिद को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसके बावजूद पुलिस ने शुक्रवार सुबह तक केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
इससे नाराज परिवारीजन और तमाम समर्थक शुक्रवार सुबह भड़क गए। उन्होंने एसपी कार्यालय व थाने का घेराव कर हंगामा किया। इसके बाद अफसरों के हस्तक्षेप पर गौरीगंज थाने में तहरीर के अनुसार केस दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया वाहिद की तहरीर पर केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।