फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   man murdered in a little dispute

मामूली बात पर पीट-पीटकर युवक की हत्या

Fri, 04 Jun 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
man murdered in a little dispute
अमेठी। खेत में मवेशी जाने के विवाद में एक युवक की मारपीट कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को घर में बंधक बनाकर मारने-पीटने के साथ उसे जहरीला पदार्थ भी पिला दिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में युवक को उसके परिवारीजन ले गए। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस तीन नामजद समेत पांच हमलावरों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन कर रही हैं। घटना को लेकर गांव में तनात को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पूरे गणेश लाल गांव निवासी पंकज श्रीवास्तव के धान की नर्सरी में गुरुवार को पड़ोसी राम सागर पांडेय की गाय चली गई। पंकज के पुत्र राम भरत उर्फ बसंत श्रीवास्तव (31) ने इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत से नाराज रामसागर के पुत्र नीलेश, उमेश, पुत्री कुमारी निशा व दो अन्य लोगों ने घेरकर बसंत को पीटा। किसी तरह बचकर घर पहुंचे बसंत ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी।
पुलिस मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। आरोप है कि पुलिस बुलाने से विपक्षियों ने बसंत को घर में बंधक बनाकर पीटा और जहरीला पदार्थ खिला दिया।
गंभीर हालत में बसंत घर पहुंचा तो परिवारीजन उसे सीएचसी और फिर जिला अस्पताल गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान बसंत ने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह एएसपी वीके पांडेय व सीओ अर्पित कपूर गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक बसंत कोरोना संक्रमण से पहले दिल्ली में रहकर ऑटो चलाता था। परिवार में पिता (ऑटो चालक), मां, भाई व बहन के अलावा पत्नी सुरभि श्रीवास्तव तथा पुत्र ओम (9), गौरी (7) तथा सुखदेव (3) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed