{"_id":"6967e321431b1ca5fd080d94","slug":"mahapanchayat-to-be-held-on-january-22-lawyers-agitation-continues-amethi-news-c-96-1-ame1002-156546-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 22 जनवरी को होगी महापंचायत, अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 22 जनवरी को होगी महापंचायत, अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी
Thu, 15 Jan 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी के कार्य व्यवहार के विरोध में अधिवक्ताओं की महापंचायत 22 जनवरी को होगी। 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद महापंचायत स्थगित कर दी गई थी। बुधवार को आयोजित बैठक में महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध भी जताया। आंदोलन के चलते न्यायिक कार्य प्रभावित है, जिससे वादकारी परेशान हैं।
उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया के खिलाफ 30 दिसंबर से अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को बार अधिवक्ता सतीश सिंह और जगत राम पाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग दोहराई। उनका कहना है कि लंबे समय से आंदोलन जारी रहने के बावजूद अब तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ, जिससे असंतोष बना हुआ है। बैठक में बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल, राजन सिंह और नवनीत चौबे तिलोई तहसील पहुंचे और अधिवक्ताओं से समर्थन जुटाया। (संवाद)