{"_id":"67e6f6f1fbc7a0da7a0a51ac","slug":"mahamana-express-will-now-run-with-modern-lhb-coaches-amethi-news-c-96-1-ame1002-137378-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ अब चलेगी महामना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ अब चलेगी महामना एक्सप्रेस
Sat, 29 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। वाराणसी से चलकर नई दिल्ली तक दोनों दिशाओं में आवागमन करने वाली महामना एक्सप्रेस में आज से आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोचों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन में अब 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, सामान्य श्रेणी और रसोईयान कोच शामिल होंगे।
उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि महामना एक्सप्रेस में एलएचबी कोचों का संचालन शुरू करने से यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। एलएचबी कोचों में आधुनिक सुविधाएं होती हैं, जैसे कि बड़ी खिड़कियां, बेहतर वेंटिलेशन और अत्याधुनिक सस्पेंशन सिस्टम, जो यात्रा को अधिक आरामदायक बनाते हैं।
महामना एक्सप्रेस का संचालन पहली बार 22 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी जंक्शन से किया था। यह ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच सप्ताह में तीन दिन चलती है और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, निहालगढ़, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी पर ठहराव होता है।