{"_id":"66a2acd232104678c90b6bcc","slug":"madman-beats-lawmen-with-sticks-case-registered-amethi-news-c-96-1-lu11005-122711-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सिरफिरे ने कानूनगो को लाठियों से पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सिरफिरे ने कानूनगो को लाठियों से पीटा, केस दर्ज
Fri, 26 Jul 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीबाजारशुकुल (अमेठी)। एक सिरफिरे युवक ने बृहस्पतिवार देर शाम जमीन की पैमाइश कर लौट रहे कानून-गो पर लाठियों से हमला कर जख्मी कर दिया। कानून-गो ने करीब एक साल पहले हमलावर युवक को जेल भेजा था। तहसीलदार व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
बाजार शुकुल क्षेत्र के बख्तावर नगर गांव के बिलाल की जमीन की हदबरारी के लिए मुसाफिखाना तहसील से कानूनगो संतराम, लेखपाल सुशील कुमार व राममूर्ति मिश्र गए थे। हदबरारी के बाद टीम वापस जा रही थी। यह लोग बख्तावर नगर माइनर पुल पर पहुंचे, तभी घात लगाए बैठे क्षेत्र के बख्तावरनगर तकिया गांव निवासी मसरूर उर्फ बब्बू लाठियों से ताबड़तोड़ कानूनगो संतराम पर हमला कर दिया। सिर कर कई वार होने से वह मौके पर ही गिर गए। कानूनगो को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एक साल पूर्व मसरूर अपने काम से मुसाफिरखाना तहसील में कानूनगो संतराम के पास गया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद के बाद संतराम ने मसरूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा जेल भेजवा दिया था। कुछ माह पूर्व ही आरोपी जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
सीओ अतुल सिंह ने मौके की जांच की है। बताया कि कानूनगो संतराम की तहरीर पर मसरूर सहित कुछ अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, अभिलेख फाड़ने सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।