फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lovers will express their feelings openly from today onwards

Amethi News: प्रेमी आज से करेंगे भावनाओं का खुलकर इजहार

Fri, 07 Feb 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lovers will express their feelings openly from today onwards
अमेठी। प्यार के जज्बातों को खुलकर बयां करने वाला वेलेंटाइन वीक आज से शुरू होगा। इसके रंग शहरों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखने लगे हैं। युवा अपने प्रियजनों के लिए गिफ्ट, फूल और केक खरीदकर अपने प्यार का इजहार करेंगे। इसी को देखते हुए शहर से लेकर गांव तक के बाजार सज गए हैं। दुकानदार भी वेलेंटाइन सप्ताह को खास बनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन




वैसे तो वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन सात फरवरी से इसकी शुरुआत रोज डे से शुरू हो जाती है। इस दिन गुलाब के फूल के साथ अन्य फूलों के बुके भी प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को भेंट करते हैं। कार्ड, कैंडी उपहार के साथ प्यार का इजहार हो या फिर अपने प्रीतम से तकरार। प्यार को समर्पित इस सप्ताह में युवाओं के दिल खूब धड़केंगे। युवक, युवतियां और नवविवाहित जोड़े वेलेंटाइन डे से पहले हर दिन नए अंदाज से अपनी भावनाओं का इजहार करते है।
विज्ञापन



खासकर सात से 14 फरवरी तक का हर दिन अपने महबूब, दोस्त, पति या किसी अपने के साथ बिताने के लिए होगा। इसे लेकर कारोबार चमकाने के लिए बाजार भी तैयार हैं। रोज डे से वेलेंटाइन डे तक के बीच गिफ्ट, केक, फूल की दुकानों के साथ आर्ट गैलरी के साथ अन्य स्थलों पर वेलेंटाइन डे से पहले के लिए दुकानदारों ने खास तैयारी की है। युवाओं के साथ अन्य नवविवाहित जोड़ों के लिए भी सजावटी सामान के अलावा केक, कुकीज, पेस्टी, चॉकलेट के उपहार दुकानों पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के गिफ्ट आइटम विक्रेता मनोज का कहना है कि पहले वेलेंटाइन का चलन कम था, लेकिन जब से मोबाइल में रील बनने लगी तब से अब यहां भी लोग अपने प्रियजनों को गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। उसे वीडियो बनाकर एक-दूसरे को शेयर भी करते हैं। इस बार कई नए गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं, जिन्हें युवा खूब पसंद कर रहे हैं। फूल विक्रेता लोकेश माली बताते हैं कि वेलेंटाइन वीक के लिए गुलाब और अन्य फूलों का स्टॉक तैयार कर लिया गया है। खासतौर पर रोज डे को गुलाब की जबरदस्त मांग रहती है। इसको लेकर सोमवार देर शाम एक क्विंटल गुलाब कन्नौज से मंगाया गया है।



केक और चॉकलेट विक्रेता अशोक ने बताया कि इस बार वेलेंटाइन वीक के लिए लव केक और फोटो केक जैसी नई वैरायटी पेश की गई हैं। लव केक के अंदर प्रेमी जोड़े की फोटो छिपाई रहती है। ऊपर से रिबन खींचने पर सारी फोटो निकलती है। जबकि फोटो केक में मशीन से प्रेमी जोड़ो की फोटो पेस्ट कर क्रीम से बनाई जाती है। इसके अलावा, रेड वेलवेट, चॉकलेट चिप, ब्लैक फॉरेस्ट और हार्ट-शेप केक की भी काफी मांग है।




इनसेट
हर दिन एक नया अहसास
7 फरवरी : रोज डे – इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
8 फरवरी : प्रपोज डे – अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहने का दिन।
9 फरवरी : चॉकलेट डे – चॉकलेट के मीठेपन के साथ रिश्ते में मिठास घोलने का दिन।
10 फरवरी : टेडी डे – टेडी बियर देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का दिन।
11 फरवरी : प्रॉमिस डे – अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए वादे करने का दिन।
12 फरवरी : हग डे – प्यार और अपनापन जताने के लिए गले लगाने का दिन।
13 फरवरी: किस डे – स्नेह और भावनाओं को व्यक्त करने का दिन।
14 फरवरी: वेलेंटाइन डे – पूरे सप्ताह के प्रेम उत्सव का सबसे खास दिन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed