फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lover couple dies by train

प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी

Mon, 10 Feb 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lover couple dies by train
अमेठी। लखनऊ वाराणसी रेल खंड स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के समीप सोमवार भोर प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और जीआरपी मामले की छानबीन में जुट गई। मृत युवक-युवती की पहचान हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार भोर करीब पांच बजे एंटी कोचिंग रैक सीआर आसनसोल ट्रेन (मालगाड़ी) लखनऊ-वाराणसी ट्रैक पर वाराणसी की ओर जा रही थी। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर 937/4 किलोमीटर पर कोतवाली क्षेत्र के देवीपाटन मंदिर और ओझा का पुरवा के बीच अचानक पहुंचे प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। नानस्टॉप ट्रेन की चपेट में आए प्रेमी युगल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद लोको पायलट ने 5:10 बजे अमेठी स्टेशन पर ट्रेन रोककर मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर अनिल कुमार प्रजापति को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर सीओ पीयूषकांत राय, प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर और जीआरपी प्रतापगढ़ के प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पास ही स्थित सरसों के खेत के पास लावारिस हालत में बाइक (यूपी 36-के 4144) खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पहले पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध खड़ी बाइक की तलाशी ली तो डिक्की से मिली आरसी में कालिका प्रसाद प्रजापति निवासी पूरे शनिचरा मजरे डेहरा थाना संग्रामपुर के नाम बाइक दर्ज थी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने मृत युवक की पहचान अर्जुन प्रजापति (21) पुत्र कालिका प्रजापति के रूप में की।
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि मृत युवती की पहचान थाना क्षेत्र के गांव सोइया की रहने वाली पिंकी कोरी (20) के रूप में हुई है। ग्राम प्रधान से इसकी पुष्टि होने के बाद युवती के परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर मृत युवक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
संग्रामपुर के गांव शनिचरा निवासी अर्जुन प्रजापति दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। अर्जुन के पिता के मुताबिक इन दिनों उसकी शादी की चर्चा चल रही थी। इसी सिलसिले में वह सात दिन पूर्व दिल्ली से घर आया था। रविवार शाम करीब सात बजे अर्जुन दरपीपुर में एक रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। कालिका प्रसाद की मानें तो अर्जुन बताई गयी रिश्तेदारी में नहीं पहुंचा था।

सोमवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई। पिंकी और अर्जुन के संबंधों की परिवारीजनों को कुछ जानकारी नहीं है। राजगीर का काम करने वाले कालिका प्रसाद प्रजापति की चार संतानों में अर्जुन सबसे बड़ा था। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर पिता का हाथ बंटाता था। अर्जुन के खुदकुशी करने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed