फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Loud voice regarding restoration of old pension

Amethi News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बुलंद की आवाज

Fri, 27 Sep 2024 06:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Sep 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Loud voice regarding restoration of old pension
 गौरीगंज शहर में आक्रोश मार्च निकालते ​शिक्षक व कर्मचारी
अमेठी सिटी। पुरानी पेंशन बहाल करो, यूपीएस, एनपीएस गो बैक के नारों से शहर गूंज उठा। अटेवा के आह्वान पर बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी एकजुट होकर आक्रोश मार्च में शामिल हुए। पचेहरी से कलेक्ट्रेट तक करीब एक घंटे तक यह मार्च संचालित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन




आक्रोश मार्च बृहस्पतिवार शाम साढ़े तीन बजे कंपोजिट विद्यालय पचेहरी से शुरू हुआ। ओवरब्रिज, सब्जी मंडी तिराहा, कोतवाली, जामो रोड होते हुए आक्रोश मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों का उत्साह चरम पर रहा। आक्रोश मार्च में अटेवा के साथ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शैक्षिक महासंघ और उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन


आक्रोश मार्च का नेतृत्व अटेवा के जिलाध्यक्ष मंजीत यादव, महामंत्री अजय कुमार मौर्य ने किया। वहीं कलेक्ट्रेट में मौजूद अन्य विभागीय कर्मचारी खुल कर तो नहीं सामने आए, लेकिन पुरानी पेंशन के समर्थन में कार्यालय से बाहर खड़े होकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अटेवा के जिलाध्यक्ष मंजीत यादव ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया और कहा कि केंद्र सरकार यह स्वीकार कर चुकी है कि एनपीएस कर्मचारियों के हित में नहीं है, इसलिए यूपीएस लाई है, परंतु यूपीएस, एनपीएस से भी खराब स्कीम है। कहा कि पुरानी पेंशन से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।


इस दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जयराम कनौजिया, महामंत्री रमाकांत मौर्य, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री श्रीराम सोनी, पीपीएस के अध्यक्ष महेंद्र मिश्र, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राम अंजोर प्रजापति, महामंत्री सुनील मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अंकुर जायसवाल, भीम आर्मी के अरुण कुमार शास्त्री आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed