फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   loot of 25 thousand rupees

बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसाई से लूटे 25 हजार

Thu, 17 Sep 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
loot of 25 thousand rupees
अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमेठी दुर्गापुर मार्ग पर स्थित तिवारीपुर गांव के समीप बुधवार देर शाम पान मसाला व्यवसाई से बाइक सवार बदमाशों ने 25 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन तब तक बदमाश उनकी पहुंच से दूर जा चुके थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव टीकरमाफी निवासी आशीष कुमार पान मसाला का थोक व्यवसाय करता है। बुधवार देर शाम आशीष अमेठी कस्बा स्थित अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। व्यवसाई अभी शहर से महज तीन किलोमीटर दूर अमेठी-दुर्गापुर मार्ग स्थित तिवारीपुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी साइकिल के सामने बाइक लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन

साइकिल रुकते ही बदमाश व्यवसाई से छीनाझपटी करने लगे। आशीष ने इसका विरोध किया तो नाराज बदमाशों ने उसकी पिटाई कर उसकी जेब में मौजूद 25 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया और भाग गए। सूचना पर पहुंची अमेठी पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक बदमाश उनकी पहुंच से दूर जा चुके थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ श्याम सुंदर ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed