{"_id":"66346d864f2ebecb210e8f1f","slug":"loksabha-election-2024-amethi-congress-candidate-kishori-lal-sharma-thanks-to-gandhi-family-for-his-ticket-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: अमेठी से उम्मीदवार घोषित होने पर केएल शर्मा ने जताई खुशी, गांधी परिवार के बारे में कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: अमेठी से उम्मीदवार घोषित होने पर केएल शर्मा ने जताई खुशी, गांधी परिवार के बारे में कही ये बातें
Fri, 03 May 2024 10:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 May 2024 10:57 AM IST
सार
अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर किशोरी लाल शर्मा ने गांधी परिवार का आभार जताया है और कहा कि जनता हमारे साथ है और इस सीट पर जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गांधी परिवार की पुश्तैनी लोकसभा सीट अमेठी से उम्मीदवार घोषित होने पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता हमारे साथ है और हम जीत हासिल करेंगे। अमेठी सीट पर राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही थी लेकिन शुक्रवार सुबह सबकुछ स्पष्ट हो गया। राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने इस सीट पर दिनेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राहुल ने चुनी पुश्तैनी सीट: फिरोज गांधी से शुरू हुआ सफर, इंदिरा यहीं से बनीं PM, सोनिया 20 साल रहीं सांसद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी: 25 साल के बाद मुकाबले में नहीं होगा गांधी परिवार, भाजपा के संजय सिंह से सोनिया से छीनी थी ये सीट
रायबरेली सीट से सोनिया गांधी सांसद थीं। बीते दिनों कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। जिससे रायबरेली सीट खाली हो गई। अब इस सीट पर राहुल गांधी उम्मीदवार हैं।
अमेठी में के एल शर्मा के नामांकन जुलूस में प्रियंका गांधी शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन