फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seeking prosperity through the worship of Goddess Skandamata

Amethi News: मां स्कंदमाता की पूजा कर खुशहाली की कामना

Fri, 16 Oct 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Seeking prosperity through the worship of Goddess Skandamata
संग्रामपुर ​स्थित कालिकन धाम में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। -संवाद
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए देवी धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिरों में मातारानी के जयकारे गूंजे तो कई स्थानों पर कन्या पूजन के साथ भंडारा आयोजित कर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


सुबह से ही अहोरवा भवानी, हिंगलाज माता मंदिर, दुर्गन भवानी धाम, देवीपाटन, माता मवई धाम और संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने फूल-माला, नारियल, चुनरी और फल अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया। नवरात्र के नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां की आराधना की।
विज्ञापन


घरों और मंदिरों में दुर्गा सप्तशती व देवी चालीसा का पाठ किया गया। भक्तों ने मां से परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। आचार्य कपिल देव मिश्र ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार मां स्कंदमाता की आराधना से ज्ञान, मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा और उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed