{"_id":"6ad12ddaf6302ae5680647ed","slug":"worker-dies-after-getting-caught-in-a-mixer-machine-amethi-news-c-96-1-ame1016-178172-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मिक्सर मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मिक्सर मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
Fri, 16 Oct 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
. जगदीशपुर के ट्रॉमा सेंटर में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: स्थानीय नागरिक
जगदीशपुर। कमरौली के यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह मिक्सर मशीन की सफाई के दौरान हादसा हो गया। मशीन अचानक चालू होने से दो श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के पास खुर्रमपुर निवासी मुन्ना सिंह (45) की मौत हो गई, जबकि बाजारशुकुल के लोहांगी का पुरवा निवासी धर्मराज यादव (39) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक की पत्नी अनुराधा सिंह ने फैक्टरी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
अनुराधा ने बताया कि उनके पति आठ वर्षों से कमरौली के रोड नंबर तीन पर परिवार के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह वह धर्मराज के साथ फैक्टरी में काम करने गए थे। दोनों मिक्सर मशीन के टैंक में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान मशीन अचानक चालू हो गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। कर्मचारियों ने दोनों को जगदीशपुर स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया।
मुन्ना का शव देखते ही पत्नी अनुराधा सिंह बिलख पड़ीं। वह पति के शव से लिपटकर चिकित्सकों को बुलाने और उपचार करने की गुहार लगाती रहीं। बेटी विधि सिंह भी मां से लिपटकर रोने लगी। कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फैक्टरी प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सफाई के दौरान अचानक चालू हुई मशीन
घायल धर्मराज यादव ने बताया कि सफाई से पहले मशीन बंद कराई गई थी। नियमों के तहत बोर्ड लगाने के साथ सूचना भी प्रदर्शित की गई थी। सफाई के दौरान मशीन अचानक चालू हो गई, जिसके बाद वह बेहोश हो गए। होश आने पर खुद को अस्पताल में पाया। अन्य श्रमिकों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की आशंका जताई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
शॉर्ट सर्किट से मशीन चालू होने का दावा
कंपनी के लेखा प्रबंधक रुपेश ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होने से मशीन चालू हो गई। धर्मराज को बचाने के लिए मुन्ना दौड़े तो उनका पैर मशीन में फंस गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। रुपेश के अनुसार, परिजनों की मदद की जा रही है। कंपनी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत चल रही है और नियमानुसार अनुमन्य सहायता दी जाएगी।