फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lock on mostly paddy purchase centres on first day

पहले दिन अधिकतर धान क्रय केंद्रों पर ताला

Tue, 01 Nov 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lock on mostly paddy purchase centres on first day
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य के तहत पंजीकृत किसानों से धान खरीद के पहले दिन मंगलवार को अधिकतर क्रय केंद्रों पर ताला पड़ा रहा। विपणन छोड़ अन्य एजेंसियों के तकरीबन केंद्र बंद रहे। जो क्रय केंद्र खुले भी वहां मूलभूत सुविधाओं की कमी रही। धान खरीद के पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हुई।
विज्ञापन

शासन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत पांच एजेंसी के 53 क्रय केंद्र पर मंगलवार से खरीद शुरू करने का निर्देश दिया था। 1.35 एमटी धान खरीद करने की जिम्मेदारी विपणन शाखा, पीसीएफ, यूपीएसएस, मंडी समिति और यूपीपीसीयू को दी गई है। क्रय केंद्रों पर प्वांइट ऑफ परचेज मशीन के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छन्ना, पंखा के साथ छाया, पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था कर नियमानुसार व्यवस्था करते हुए पंजीकृत किसानों से टोकन सिस्टम से मंगलवार से खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

निर्देशों के बावजूद मंगलवार को विपणन शाखा के क्रय केंद्रों को छोड़ कर अन्य एजेंसी के क्रय केंद्रों पर ताला बंद रहा। जहां क्रय केंद्र खुले भी थे वहां पर मूलभूत सुविधाएं नदारद रहीं। पहले दिन एक भी क्रय केंद्र पर धान बेचने कोई किसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंतजार करते रहे प्रभारी
शहर के असैदापुर स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर मंगलवार को एसएमआई प्रमोद यादव किसानों का इंतजार करते दिखे। क्रय केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत अन्य प्रबंध मौजूद रहे। एसएमआई ने बताया कि केंद्र पर बिक्री के लिए पांच-छह किसानों ने मंगलवार को संपर्क किया है। तीन-चार दिन में फसल लेकर आने की संभावना है।
नहीं हुई बोहनी
स्थानीय तहसील के आनापुर में विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर मंगलवार का केंद्र प्रभारी राजमुनि मौजूद रहीं। क्रय केंद्र पर मंगलवार को एक भी किसान नहीं आए। केंद्र प्रभारी ने बताया कि संबद्ध गांवों में अभी फसलों की कटाई शुरू नहीं होने से खरीद मेें विलंब की संभावना है। किसानों से संपर्क कर जल्द खरीद शुरू करने के साथ लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
एक परिसर में तीन क्रय केंद्र, फिर भी सन्नाटा
जासय के मंडी समिति परिसर में किसानों की सहूलियत के लिए विपणन विभाग की ओर से तीन क्रय केंद्र खोले गए हैं। मंगलवार को तीनों क्रय केंद्र के प्रभारी राजकुमार, चंद्रकेश व सत्यप्रकाश मौजूद रहे। केंद्र पर छन्ना, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व बोरा मौजूद होने के बावजूद मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र पर प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे।
केंद्रों पर नहीं लगाया गया बैनर
फसल समर्थन मूल्य के तहत पीसीएफ के 17, यूपीएसएस के चार व यूपीपीएसयू के छह क्रय केंद्र में अधिकतर मंगलवार बंद रहे। जो क्रय केंद्र खुले भी थे वहां संसाधन व सुविधाओं की कमी दिखी। कई क्रय केंद्रों पर बैनर तक नहीं लगाया गया है। फिलहाल किसानों के केंद्र पर नहीं आने से अफसर भी मौन हैं।

जल्द शुरू होगी धान खरीद
डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में मंसूरी धान का उत्पादन अधिक क्षेत्र में होता है। मंसूरी धान की फसल अभी तैयार नहीं है। अक्तूबर माह में बरसात के कारण अगेती धान प्रजाति की फसलों की कटाई का काम चल रहा है। तीन-चार दिन में क्रय केंद्रों पर किसानों के पहुंचने व खरीद शुरू होने की संभावना है। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर धान खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed