फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   lock down

लॉकडाउन नियमों का पालन कर रहें सुरक्षित

Fri, 24 Apr 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
lock down
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान पुलिस कर्मी लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। कर्मी लोगों से घर से अनावश्यक बाहर नहीं निकलने के साथ नियमों का पालन करने तथा हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए आम लोगों के लिए मददगार बनी पुलिस अब लोगों को लॉकडाउन नियमों का पालन कर सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करने में जुटी है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर शुक्रवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने प्रमुख चौराहों के साथ मुख्य मार्ग, गलियों व गांवों का भ्रमण कर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपने घरों में रहने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने लोगों से बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने तथा निकलते समय मुंह पर मास्क का प्रयोग करने तथा वापस लौटने पर हाथ को साबुन व सैनिटाइजर से साफ करने की अपील की। इस दौरान कर्मियों ने खेतों में काम कर रहे लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने तथा भीड़ एकत्र नहीं करने के साथ बाहर से आए लोगों की सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों ने लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के अनुसार, जरूरतमंदों को आवश्यक खाद्य सामग्री व दवा मुहैया कराई। एसपी ने बताया कि सुरक्षा व सावधानी ही कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र साधन है। इसलिए लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। एसपी ने बताया कि पुलिस कर्मी लोगों की मदद में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed