फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Listening to the Bhagwat Katha gives satisfaction

Amethi News: भागवत कथा सुनने से मिलती है संतुष्टि

Mon, 06 Oct 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Listening to the Bhagwat Katha gives satisfaction
जामों के जोरावरपुर गांव में कथा सुनते श्रद्धालु। स्त्रोत : आयोजक
जामों। भागवत कथा मनुष्य को सत्य मार्ग पर चलकर धर्म व समाज उत्थान की रक्षा करने की शिक्षा प्रदान करती है। भगवान श्रीकृष्ण की लीला और उपदेश आत्मा को सुख देने के साथ जीवन के दुखों और विषमताओं को दूर करने में मदद करते है। भागवत कथा सुनने से मनुष्य को संतुष्टि मिलती है। ये बातें प्रतापगढ़ से आए प्रवाचक आचार्य डाॅ. शिवेश महाराज ने जोरावरपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को कहीं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि माखन चोरी प्रसंग भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का हिस्सा है, जिसमें वह अपनी सखियों के साथ मिलकर दही और माखन चुराते थे और फिर उसे आपस में बांटकर खाते थे। यह लीला उनकी शरारत, प्रेम और निर्मल हृदय को दर्शाती है। कहा कि माखन शुद्ध भक्ति और निष्छल प्रेम का प्रतीक है।
विज्ञापन




प्रवाचक ने कहा कि यह कथा मनुष्य जीवन सुखमय बनाने के साथ भक्ति और ज्ञान प्रदान करती है। यह हमें सत्य मार्ग पर चलकर गरीब परिवार की भलाई करने की सलाह देती है। भगवान की महिमा और उनकी ओर से दिए गए उपदेश मनुष्य की आत्मा को शांति प्रदान करते हैं। मुख्य यजमान रामनाथ मिश्र और उनकी पत्नी शकुंतला मिश्रा ने व्यास पीठ की आरती उतारी। इस अवसर पर कृपाशंकर मिश्र, अखिलेश कुमार तिवारी, जगत नारायण मिश्र, छोटेलाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed