फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Liquor worth Rs 50 lakh being taken from Chandigarh to Bihar recovered, three arrested

Amethi News: चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही 50 लाख की शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 50 lakh being taken from Chandigarh to Bihar recovered, three arrested
अमेठी। स्पेशल टास्क फोर्स व कमरौली पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब के एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। चंडीगढ़ से ट्रक पर लादकर बिहार ले जाई जा रही 50 लाख रुपये कीमत की 748 पेटी शराब बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि बिहार में शराब की बिक्री प्रतिबंधित होने के बाद गैर प्रांत से शराब पहुंचाए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर सोमवार को एसटीएफ प्रयागराज के उपनिरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह के साथ कमरौली थाना प्रभारी अभिनेष कुमार को लगाया गया था। टीम ने पलिया पश्चिम के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। इसमें 374 पेटियों में कुल 4488 बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस ने चालक गुरुप्रीत सिंह, सह चालक कृष्ण व खलासी आशू निवासी ग्राम बाड़ा पोस्ट कुलदीप नगर थाना सदर अंबाला हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने तीन अन्य के नाम का खुलासा किया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन



दस वर्षों से हो रही थी तस्करी
पुलिस का दावा है कि अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की तस्करी का यह कारोबार पिछले दस वर्षों से संचालित होता था। पकड़े गए लोगों ने बताया कि इसके पीछे छह सदस्यों का सक्रिय गिरोह काम कर रहा है। बिहार के स्थानीय शराब तस्करों एवं सप्लायर की आपस में फोन व व्हाट्सएप पर सीधे वार्ता होती थी। शराब पहुंचाने पर गैंग सरगना ट्रक चालक व खलासी को 25 हजार रुपये का इनाम भी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed