Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lights out for 10 hours in extreme heat

Amethi News: भीषण गर्मी में 10 घंटे बत्ती गुल

Thu, 20 Jun 2024 03:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Lights out for 10 hours in extreme heat
उपकेंद्र परिसर में लगी आग
बाजार शुकुल(अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र स्थित बिजली उपकेंद्र बाजार शुकुल और महोना के 23 गांवों में दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से 50 हजार से अधिक की आबादी भीषण गर्मी में परेशान रही। पूरी रात लोग रतजगा करने को मजबूर दिखे। रातभर संबंधित उपकेंद्रों के अधिकारियाें को फोन करते रहे लेकर फोन नहीं उठा। मंगलवार शाम साढ़े आठ बजे बंद हुई आपूर्ति सुबह साढे़ छह बजे बहाल हुई।
विज्ञापन


दिन हो या रात भीषण उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बिजली आपूर्ति बदहाल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात में विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद रात कटनी मुश्किल हो रही है। विद्युत उपकेंद्र बाजार शुकुल और महोना के 23 गांवों में यह हालात दिखे। मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद लगातार दस घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

132 केवीए महोना उपकेंद्र की आपूर्ति 12:50 बजे बहाल हो गई। शाम साढ़े आठ बजे बंद हुई महोना, बाजार शुकुल उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई। विद्युत उप केंद्र महोना के गांव महोना पूरब, महोना पश्चिम, ऊंच गांव, नेवाज मदारगढ़, दारानगर, नीमपुर, सेवरा, हुसैनपुर, हरखू मऊ और विद्युत उपकेंद्र शुकुल बाजार के गांव मवैया, रहमतगढ़, अहमदपुर, इंदरिया, तेंदुआ, धनेशा राजपूत, शिवली, दक्खिन गांव क्यार, मांझगांव, बूबूपुर, खेममऊ, संसारपुर व पाली की करीब 50 हजार की आबादी रात भर बिजली-पानी के लिए परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई सुरेश कुमार ने बताया कि रात में 132 केवीए में आग लग गई थी। जिसके चलते लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। सुबह टीम ने फाल्ट को ठीक कर करीब 6:30 बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई। इनसेट
132 केवीए कठौरा उपकेंद्र परिसर में लगी आग
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित 132 कठौरा केवीए विद्युत उपकेंद्र परिसर में मगंलवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गईं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई भी उपकरण प्रभावित नहीं हुआ। जिसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक पावर प्लांट बंद कर दिया गया। अवर अभियंता वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि परिसर की घास फूस में आग लग गई थी, किसी तरह की क्षति नहीं हुई है।


तेज हवा बनी आपूर्ति में बाधक
अमेठी। मंगलवार शाम करीब आठ बजे से तेज हवा चलनी शुरु हुई। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित होना शुरु हाे गई। क्षेत्र पीठीपुर, बेनीपुर समेत अन्य विद्युत उपकेंद्र करीब 8:30 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। हवा की गति कम होने के बाद पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में करीब तीन घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत उपकेंद्र के जेई पंकज सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण ट्रिपिंग होने से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। हवा कम होने के बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed