फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Light hailstorm along with drizzle, farmers' anxiety increased

Amethi News: बूंदाबांदी संग हल्की ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी बेचैनी

Tue, 18 Mar 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Light hailstorm along with drizzle, farmers' anxiety increased
जगदीशपुर कस्बे सोमवार की सुबह हो रही बारिश। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले में रविवार से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इससे किसान चिंतित हैं। सोमवार सुबह बूंदाबांदी के बीच हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई। हालांकि, आम को छोड़कर अन्य फसलों को इससे नुकसान नहीं हुआ। मौसम का बिगड़ा मिजाज देखकर किसान खेतों में कटी सरसों, अलसी, मटर, चना आदि की फसलों को सहेजने में दिनभर जुटे रहे।
विज्ञापन




पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार से बूंदाबांदी और बादलों की लुकाछिपी का दौर चल रहा है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक तो मौसम साफ रहा, लेकिन इसके बाद तेज धूप के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। बाजार शुकुल इलाके में हल्की हवा चली और करीब 10 मिनट तक बूंदाबांदी के बीच हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद कभी धूप तो कभी बदली का सिलसिला चलता रहा। कहीं तेज बारिश न हो जाए, इस आशंका में किसान खेत व खलिहान में कटी सरसों, मटर, चना, अलसी आदि की फसल को सहेजने में जुटे रहे। विशेषज्ञों के अनुसार यदि तेज हवा के साथ बारिश हुई तो कटी व खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन




जिले में बोई गई फसलों की स्थिति
जिले में 1,27000 हेक्टेयर भूमि पर गेंहू की खेती की गई है। वहीं, सरसों 14,417, तोरिया 4000, मटर 6,773, मसूर 2500, जौ 1778, अलसी 145 और अरहर 500 हेक्टेयर में बोई गई है। आम के बाग का दायरा 4515 हेक्टेयर भूखंड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तापमान में गिरावट फायदेमंद
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तापमान में गिरावट आई है। यह फसलों के लिए फायदेमंद है। ओला वृष्टि के बारे में उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि तेज ओलावृष्टि व तेज हवा के साथ बारिश हुई तो सभी फसलों को नुकसान हो सकता है। कुमारगंज के मौसम विशेषज्ञ एएन मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार दो किमी प्रतिघंटा रही। उन्होंने आगामी 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही सामान्य पछुआ हवा चलने और तापमान अधिक रहने का अनुमान जताया है।



बोले किसान, आम के बौर को होगा नुकसान
बाजार शुकुल (अमेठी)। सोमवार सुबह बूंदाबांदी और हल्की ओलावृष्टि के बाद किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि इससे आम के पेड़ों में लगे बौर को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। इससे आम की पैदावार में कमी आ सकती है। पूरे शुकुलन गांव निवासी किसान राकेश शुक्ल ने बताया कि हल्की ओलावृष्टि व बूंदाबांदी से खेतों में कटी पड़ी फसलों को तो नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आम की फसल को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि तेज बारिश हुई तो गेहूं, सरसों, मटर आदि सभी फसलों को नुकसान होगा। इक्काताजपुर गांव निवासी किसान देव शरन ने बताया कि यदि बारिश के साथ तेज हवा चली तो गेहूं की पैदावार में भी काफी फर्क पड़ेगा। किसान देवी दयाल शर्मा, राम प्रसाद रावत आदि ने भी मौसम के बदले मिजाज पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed