फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lekhpals sit on strike against Hapur DM

Amethi News: हापुड़ के डीएम के खिलाफ धरने पर बैठे लेखपाल

Tue, 15 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 15 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals sit on strike against Hapur DM
गौरीगंज तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपाल। 
अमेठी सिटी। हापुड़ में लेखपाल सुभाष मीणा की संदिग्ध हालात में हुई मृत्यु से क्षुब्ध होकर सोमवार को गौरीगंज, अमेठी, तिलोई और मुसाफिरखाना तहसीलों में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। लेखपाल संघ ने घटना को अमानवीय प्रशासनिक रवैये का परिणाम बताया और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई। साथ ही हापुड़ के डीएम को भी आड़े हाथों लिया। लेखपालों ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन

गौरीगंज तहसील में संघ के अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि कुछ अधिकारियों में प्रचार की ललक के कारण अधीनस्थों के साथ दुर्व्यवहार की प्रवृत्ति बढ़ रही है जिससे कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं। आरोप लगाया कि ग्राम चौपाल में ग्रामीण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लेखपाल सुभाष मीणा को सुने बिना अपमानित कर बाहर निकाल दिया। उपजिलाधिकारी से भी उन्हें कोई सहारा नहीं मिला। इससे व्यथित होकर सुभाष ने तहसील परिसर में विषाक्त पदार्थ खा लिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर लेखपालों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सहकर्मी को श्रद्धांजलि दी। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रीति तिवारी सौंपकर मृतक आश्रित को तत्काल आर्थिक सहायता देने, परिवार के योग्य सदस्य को नौकरी देने और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी तहसीलों में कर्मचारियों ने अधिकारियों से मर्यादित और संवेदनशील व्यवहार की अपेक्षा भी जताई। गौरीगंज में जनार्दन मिश्रा, राकेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, मनीष सरोज, अरविंद कुमार, त्रिभुवन कुमार, विशाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अमेठी में प्रभात कुमार सिंह, रितु मौर्य, प्रेम बहादुर, अजय कुमार शामिल रहे। तिलोई में अनूप सिंह और कामता प्रसाद मौजूद रहे। मुसाफिरखाना में गंगा प्रसाद मिश्र, अरुण दोहरे सहित कई लेखपाल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed