{"_id":"696693b09295a585380784f4","slug":"lawyers-protested-by-demonstrating-amethi-news-c-96-1-ame1002-156477-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वकीलों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वकीलों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
Wed, 14 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत : स्थानीय नागरिक
मुसाफिरखाना। उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया के कार्य व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को भी तहसील परिसर में जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन व नारेबाजी कर प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। यह विरोध-प्रदर्शन 30 दिसंबर से निरंतर चल रहा है, लेकिन अब तक समाधान की पहल न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश बना हुआ है।
मंगलवार को प्रदर्शन में सुल्तानपुर से आए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण उपाध्याय भी शामिल हुए। उन्होंने अधिवक्ताओं की मांगों को जायज ठहराते हुए एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की। अरुण उपाध्याय ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था का प्रभावित होना एक गंभीर विषय है। अधिवक्ताओं के आंदोलन के कारण 30 दिसंबर से न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप है।
न्यायालय न चलने से दूरदराज से आने वाले वादकारियों को ठंड में केवल अगली तारीख लेकर लौटना पड़ रहा है। इससे वादकारियों को अनावश्यक समय की बर्बादी और अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में रमेश मिश्र, रमानाथ तिवारी, रिजवान, महेश तिवारी, रमाशंकर मिश्रा, सतीश सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।