{"_id":"6aeb7a61c91e7c58ff096b70","slug":"babys-cries-ring-out-on-a-moving-train-woman-gives-birth-to-a-son-amethi-news-c-96-1-ame1002-179769-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बेटे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बेटे को जन्म
Thu, 05 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस में बुधवार को लालगंज अझारा निवासी निर्मला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन में मौजूद महिलाओं ने उनकी मदद की और प्रसव कराया। निर्मला ने बेटे को जन्म दिया। अमेठी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने उन्हें उतारकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया। परिजन अस्पताल पहुंचे और दोनों को घर ले गए।
निर्मला मंगलवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रतापगढ़ जाने के लिए पद्मावत एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। उनके पति उन्हें ट्रेन में बैठाकर गए थे। बुधवार को सफर के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने से वह परेशान हो गईं। यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद ट्रेन में मौजूद महिलाएं उनकी मदद के लिए आगे आईं। महिलाओं के सहयोग से निर्मला ने बेटे को जन्म दिया।ट्रेन के अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ की टीम ने महिला को उतारा। एंबुलेंस की मदद से उन्हें अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया।
वहां डॉक्टरों ने मां और नवजात का उपचार किया। डॉ. प्रीति ने बताया कि आरपीएफ महिला को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर आई थी। जांच के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ मिले। निर्मला ने बताया कि वह दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही थीं। रास्ते में ही बच्चे का जन्म हो गया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि महिला और नवजात को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया। दोनों की हालत ठीक होने पर परिजन उन्हें घर ले गए।