Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bikes collide head-on; grocery trader killed

Amethi News: आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, किराना कारोबारी की मौत

Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bikes collide head-on; grocery trader killed
संतोष अग्रहरि
अमेठी सिटी। जगदीशपुर-गौरीगंज हाईवे पर बुधवार को तुलसीपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गौरीगंज के भटगवां निवासी किराना कारोबारी संतोष अग्रहरि (50) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार पूरे रामदीन पंडित मजरे गुलालपुर निवासी सत्यम मिश्र (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जामों के भोएं बाजार निवासी हरिराम अग्रहरि ने बताया कि उनके जीजा संतोष गांव में किराना और उर्वरक की दुकान चलाते थे। बुधवार को वह दुकान का सामान लेकर बाइक से गौरीगंज से घर लौट रहे थे। तुलसीपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। सत्यम की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। उनके परिजन एंबुलेंस से लेकर ट्रॉमा सेंटर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहर पटरी पर अचानक सामने से बाइक आने के कारण दोनों चालक नियंत्रण खो बैठे। भिड़ंत के बाद दोनों बाइक सवार काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए। दोनों को अंदरूनी चोटें भी आईं। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहन रखे थे, जो हादसे के दौरान निकल गए।
चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों बाइकों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संतोष की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी विमला का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियां सोनम, रिंकी और पिंकी के साथ बेटे रंजीत और संदीप पिता को याद कर बिलखते रहे। बच्चों को रोता देख वहां मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। रिश्तेदार परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे।

संतोष अग्रहरि

संतोष अग्रहरि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed