फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lawyers demonstrated in the tehsil premises

Amethi News: तहसील परिसर में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Jul 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lawyers demonstrated in the tehsil premises
अमेठी। अधिवक्ता से अभद्रता करने वाले लेखपाल अखंड प्रताप सिंह को हटाने की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सोमवार को भी तहसील परिसर में वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किया और तहसील में घूम-घूमकर नारेबाजी की। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आर-पार की लड़ाई का एलान करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। न्यायिक कार्य ठप रहने से वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



मामला अधिवक्ता पवन कुमार शुक्ला से जुड़े अभद्र व्यवहार से जुड़ा है, जिसमें लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार संगठन ने पहले ही तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज वकील लामबंद हो गए हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपी लेखपाल को हटाया नहीं जाएगा, तब तक न्यायिक कार्य से पूरी तरह दूरी बनाए रखी जाएगी।
विज्ञापन




वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की एकता किसी भी अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को अगली रणनीति तय करने के लिए बैठक होगी। प्रदर्शन में एबी सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, रामकृष्ण भारतीय, राम सिंह, संजय कुमार, अरविंद शुक्ला, रणविजय सिंह, विजय शुक्ला, शिवहर्ष सिंह, विवेक पांडे, श्याम जायसवाल, अभिषेक सिंह सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed