फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lawyers demonstrated by raising slogans in the tehsil

Amethi News: वकीलों ने तहसील में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Sun, 26 Oct 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lawyers demonstrated by raising slogans in the tehsil
मुसाफिरखाना। उपजिलाधिकारी न्यायिक के स्थानांतरण की मांग को लेकर शनिवार को बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना की आपात बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानांतरण होने तक न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और अन्य तहसीलों के बार संघों को पत्र भेजकर समर्थन मांगा।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल ने की। अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक पर न्यायिक प्रक्रिया का सही ढंग से अनुपालन न करने, राजस्व संहिता प्राविधानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उपजिलाधिकारी न्यायिक के स्थानांतरण तक उनकी अदालत का बहिष्कार किया जाएगा और रोजाना शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन ने गौरीगंज, तिलोई और अमेठी तहसील के बार संघों को भी इस आंदोलन में सहयोग देने के लिए पत्र भेजा है। इस दौरान अधिवक्ता राजीव तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, केके सिंह, नवनीत चौबे, ब्रजेश शुक्ला, अंजनी मिश्रा आदि मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक न्यायिक व्यवस्था पारदर्शी और निष्पक्ष नहीं होगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed