{"_id":"679141501216a0ae9f0bf1c1","slug":"land-received-for-construction-of-cyber-crime-police-station-proposal-will-be-sent-soon-amethi-news-c-96-1-ame1002-133570-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साइबर क्राइम थाना निर्माण को मिली भूमि, जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साइबर क्राइम थाना निर्माण को मिली भूमि, जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव
Thu, 23 Jan 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित साइबर क्राइम थाना।
अमेठी सिटी। साइबर अपराधियों पर कार्रवाई के लिए संचालित जिले के साइबर थाने को जल्द ही अपना भवन मिलेगा। पुलिस विभाग की मांग पर राजस्व विभाग ने गौरीगंज तहसील के बाहापुर गांव में थाने के लिए भूमि आवंटित कर दी है। शासन को प्रस्ताव भेजते हुए निर्माण करवाने की तैयारी तेज कर दी गई है।
साइबर क्राइम के बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को और ज्यादा हाईटेक करने की तैयारी में अफसर जुटे हैं। वर्ष 2023 में 28 फरवरी को साइबर क्राइम थाने की स्थापना करने के बाद गौरीगंज थाना परिसर स्थित एक भवन में इसका संचालन शुरू किया गया। जगह की कमी के चलते कर्मियाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साइबर अपराध के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में हाईटेक आधुनिक सुविधा से लैस कर अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग ने राजस्व विभाग को पत्र भेज भूमि आवंटित करने की मांग की।
राजस्व विभाग ने गौरीगंज के बाहापुर ग्राम पंचायत में थाना निर्माण के लिए 0.285 हेक्टेयर भूमि का चिह्नित करते हुए रिपोर्ट एसपी को भेजी है। भूमि मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजते हुए कार्यदायी संस्था नामित करने सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
हाईटेक संसाधनों से लैस होगा थाना
साइबर थाने में कंप्यूटर के साथ ही हाईटेक सॉफ्टवेयर होंगे, जिनके जरिये साइबर शातिरों को ट्रैक किया जा सकेगा। तकनीक में महारत हासिल करने वाले पुलिस महकमे से चुनिंदा अफसर व कर्मियों को यहां तैनाती दी जाएगी। थाने में आने वाले पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित कार्रवाई के माध्यम से सहायता प्रदान करना, फ्रॉड होने पर हैकर आरोपी के खाते को सीज कराना, सोशल मीडिया संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना, थाने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों के विवेचकों को तकनीकी सहायता प्रदान करना, साक्ष्य संरक्षण, साक्ष्य विश्लेषण व साक्ष्य संकलन की सुविधा मिलेगी। लोकेशन पता कर अपराधी तक पहुंचकर कार्रवाई करने में कर्मियों को सहायता मिलेगी।
जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास
एसपी क्राइम अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि साइबर थाने के लिए जमीन चिह्नित हो गई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द साइबर थाने के भवन का निर्माण हो सके। ताकि अस्थायी भवन में संचालित थाना अपने भवन में संचालित हो सके। फिलहाल जिले में साइबर थाना क्रियाशील है। साइबर अपराध मामलों में कार्रवाई की जा रही है।