फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Land of three farmers confiscated for not depositing loan amount

Amethi News: ऋण राशि जमा न करने पर तीन किसानों की जमीन कुर्क

Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Land of three farmers confiscated for not depositing loan amount
अमेठी। बैंक से केसीसी पर ऋण लेकर जमा नहीं कराना तीन किसानों को भारी पड़ा। बैंक अफसर और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में उनकी जमीनों पर कुर्की की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बड़ौदा यूपी बैंंक शाखा सैठा से पंडरी गांव निवासी कृपाशंकर तथा पठानपुर गांव निवासी हंसराज व कामता प्रसाद ने फसली ऋण केसीसी कराया था। ऋण राशि लेने के बाद किसानों ने बैंक में पैसा जमा नहीं किया। बैक की ओर से नोटिस व आरसी की कार्रवाई करने के बाद भी धनराशि जमा नहीं की।
विज्ञापन

सोमवार को डीआरएम एसवी वर्मा व शाखा प्रबंधक सतईराम राजस्व कर्मियों व अमीन के साथ गांव पहुंचे। गांव में किसानों के बंधक भूमि की पैमाइश कराने के बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। शाखा प्रबंधक ने बताया कि किसान कृपाशंकर पर दो लाख 15 हजार रुपए तो कामता प्रसाद पर एक लाख 60 हजार तथा हंसराज पर एक लाख 21 हजार रुपये बकाया है। कुर्की की कार्रवाई के बाद खतौनी में अंकन की कार्रवाई गतिमान है। बताया कि यदि किसान बैंक में आकर धनराशि जमा कर दें नीलामी की कार्रवाई नहीं होगी, अन्यथा जल्द ही भूमि को नीलाम कर ऋण राशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed