फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Land not available for establishment of Dwadash Jyotirlinga of Rudraksh beads

Amethi News: रुद्राक्ष मणियों के द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापना की लिए नहीं मिल रही भूमि

Fri, 13 Dec 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Land not available for establishment of Dwadash Jyotirlinga of Rudraksh beads
अमेठी सिटी। वर्ष 2025 में लगने वाले प्रयागराज के महाकुंभ में 5.51 करोड़ रुद्राक्ष मणियों से युक्त द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना के लिए भूमि नहीं मिल रही है। मौनी स्वामी ने वीडियो बयान जारी कर मेला प्रशासन पर भूमि उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप लगाया है। भूमि नहीं मिलने से आक्रोशित मौनी स्वामी ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने की भी बात कही है।
विज्ञापन




हिंदू राष्ट्र, रक्षा व सुरक्षा, आतंकवाद विनाश, अर्थव्यवस्था और काशी-मथुरा मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ गौरीगंज के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी स्वामी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में हैं। मौनी स्वामी ने संगम स्थित आश्रम पर 5.51 करोड़ रुद्राक्ष मणियों के द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना का निर्णय लेते हुए रुद्राक्ष एकत्र भी कर लिए हैं। लेकिन मेला प्रशासन की ओर से मांग के बावजूद अब तक 5.51 करोड़ रुद्राक्ष मणियों का द्वादश ज्योतिर्लिंग के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करवाई है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को मौनी स्वामी ने वीडियो बयान जारी किया है। इसमें कहा कि प्रधानमंत्री संग सभी राज्यों के मुख्यमंत्री लोगों को प्रयागराज कुंभ मेले में आमंत्रित कर रहे हैं। मेले में 5.51 करोड़ रुद्राक्ष मणियों का द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापना के लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर एक-एक रुपये मांग कर रुद्राक्ष एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



21 अक्तूबर को मेला अधिकारी व मेला प्रशासन से रुद्राक्ष मणियों के द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापना के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक न तो भूमि पर उपलब्ध कराई गई और न ही कोई आश्वासन दिया गया है। कहा कि प्रधानमंत्री प्रयागराज आ रहे हैं। यदि प्रशासन उन्हें भूमि उपलब्ध नहीं करवाता है तो ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed