फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Land compensation should be given at the new circle rate

Amethi News: नए सर्किल रेट से जमीन का मुआवजा दिया जाए

Tue, 21 Jan 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Land compensation should be given at the new circle rate
अमेठी। चिलबिला-मुसाफिरखाना हाईवे के बाईपास व ओवरब्रिज को लेकर किसानों की जमीन आठ साल पुराने सर्किल रेट के अनुसार अधिगृहीत की जा रही है। इससे किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि उन्हें नए सर्किल रेट के अनुसार अधिगृहीत की जा रही भूमि का मुआवजा दिया जाए। अपनी मांग को लेकर सहजीपुर व ठेंगहा के किसानों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




अमेठी तहसील परिसर में पहुंचे किसानों ने जमीन अधिग्रहण के पुराने सर्किल रेट को लेकर विरोध जताया। सोमवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसान कमलदेव मिश्र, शिव प्रकाश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, पवन तिवारी, कुलदीप त्रिपाठी, आदर्श पांडेय, अनिल तिवारी, अनुपम मिश्र, श्याम बहादुर सिंह, रामराज तिवारी, रामबली यादव, राकेश मौर्य, अनुराग मिश्र, श्याम बहादुर सिंह और लाल बिहारी पांडेय आदि का आरोप है कि उन्हें वर्ष 2017 के पुराने सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि वर्तमान में सर्किल रेट काफी अधिक है।
विज्ञापन



ओवरब्रिज व ठेंगहा बाईपास के लिए सहजीपुर, ठेंगहा और बदलापुर ग्रामसभा के किसानों की जमीन हाईवे निर्माण के लिए ली जा रही है। किसानों का कहना है कि आठ साल पुराने रेट पर मुआवजा मिलने से कई किसान पूरी तरह से भूमिहीन हो रहे हैं। एडीएम ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो जिलों और तीन तहसीलों को जोड़ता है हाईवे
चिलबिला-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना हाईवे (एनएच 931) को अब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह हाईवे प्रतापगढ़ और अमेठी जिले के साथ ही तीन तहसील अमेठी, गौरीगंज व मुसाफिरखाना को जोड़ता है। 68.3 किमी लंबा हाईवे अभी तक सात मीटर चौड़ा है। इस हाईवे पर लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित सहजीपुर रेलवे क्राॅसिंग पर एक फ्लाईओवर व ठेंगहा गांव के पास 2.05 किमी लंबे बाईपास का निर्माण होगा। इससे भारी वाहन किनारे से निकल जाएंगे और उन्हें बाजार में नहीं जाना होगा। 68.3 किमी लंबे मार्ग के निर्माण पर 900 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मार्ग में बाईपास व ओवरब्रिज में होने वाले जमीन अधिग्रहण के पुराने सर्किल रेट के विरोध में किसान नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed