फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lalita and Karan ran the fastest

Amethi News: सबसे तेज दौड़े ललिता और करण

Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lalita and Karan ran the fastest
अमेठी ​स्थित आरआरपीजी कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी। -कॉलेज प्रबंधन
अमेठी। शहर के आरआरपीजी काॅलेज के खेल मैदान में चल रही तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में उत्तम सिंह, अमित कुमार और आदित्य मिश्र क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में उत्तम सिंह पहले, आदित्य मिश्र दूसरे और आशीष यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन




पांच हजार मीटर दौड़ में करण शर्मा, सूबेदार और राहुल क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में बबीता गुप्ता, नीतू यादव और प्राची तिवारी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में नीतू यादव पहले, बबीता गुप्ता दूसरे तो रितिका शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं। पांच हजार मीटर दौड़ में 21.54 मिनट में पूरी कर ललिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि स्नेहा तिवारी दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन



भाला फेंक प्रतियोगिता में कंचन मौर्य पहले स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में आदित्य मिश्र, अनुज कुमार, सैफ अली क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में अभय सिंह, अमित कुमार व आशीष सिंह क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में अनुज पटेल पहले, शिवम सरोज दूसरे तो प्रिंस गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में अंकित कनौजिया, अभय सिंह व शिव कश्यप क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी. त्रिपाठी ने किया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, इसलिए पूरी लगन और जोश के साथ खिलाड़ी खेलों में भाग लें। प्रतियोगिता के दौरान समन्वयक शशि शेखर सिंह, मुख्य क्रीड़ाधिकारी डॉ. दुष्यंत प्रताप सिंह, डॉ. धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता निर्णायक की भूमिका अंकित राव और अंकित सिंह ने निभाई। वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed