फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Laborer sleeping on a bench dies under suspicious circumstances

Amethi News: बेंच पर सोए मजदूर की संदिग्ध दशा में मौत

Wed, 02 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Laborer sleeping on a bench dies under suspicious circumstances
अमेठी। गौरीगंज के टिकरिया तिराहे पर मंगलवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक श्यामू (45) पूरे शिवदीन का पुरवा का रहने वाला था। वह सोमवार रात मेडिकल स्टोर के बरामदे में रखी बेंच पर सोया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




श्यामू बीते चार वर्षों से घर से अलग रहकर टिकरिया में सब्जी दुकानों बेचने के साथ ही मजदूरी भी करता था। रात वहीं फुटपाथ या दुकान के बरामदे में बिताता था। उसके परिजनों ने बताया कि पत्नी आशा बच्चों के साथ लुधियाना में रहती है। मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव पर किसी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला स्वाभाविक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed