फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kotedars demonstrated demanding increase in dividend

Amethi News: लाभांश बढ़ाने की मांग को लेकर कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Oct 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 24 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kotedars demonstrated demanding increase in dividend
जिला पूर्ति कार्यालय में डीएसओ श​शिकांत को ज्ञापन देते कोटेदार। 
अमेठी सिटी। जिले के कोटेदारों ने बुधवार को लाभांश बढ़ाने व मानदेय की मांग को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएसओ को सौँपा।
विज्ञापन

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अगुवाई में कोटेदार जिला पूर्ति कार्यालय के समक्ष इकट्ठा हुए। कोटेदारों ने डीएसओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएसओ शशिकांत को दिया। ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश के कोटेदारों को महज 90 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दिया जाता है, जबकि हरियाणा में 280, गोवा में 200, केरल में 200, महाराष्ट्र में 150, राजस्थान में 125 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जा रहा है। गुजरात सरकार कोटेदारों को 20 हजार रुपये मानदेय भी दे रही है। कहा कि देश में वन पेंशन वन कार्ड की व्यवस्था है तो वन कमीशन भी होना चाहिए। इस मौके पर सुभाषचंद्र तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, राजेंद्र प्रसाद व अभिषेक चंद्र कौशिक सहित कई कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार को जवाहर भवन का घेराव करेंगे कोटेदार
कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई को देखते हुए अन्य प्रदेशों की तरह कोटेदारों को मानदेय दे, जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण हो सके। अगर प्रदेश सरकार कोटेदारों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो चार दिसंबर को लखनऊ के जवाहर भवन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed