{"_id":"68239f8dd56c9040120ed58a","slug":"khushi-yadav-wants-to-become-a-doctor-amethi-news-c-96-1-ame1002-140378-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डॉक्टर बनना चाहती हैं खुशी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डॉक्टर बनना चाहती हैं खुशी यादव
Wed, 14 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 14 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर में परिजनों संग खुशी मनातीं सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट टॉपर खुशी यादव। परिजन
जगदीशपुर (अमेठी)। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम ने एक बार फिर साबित किया कि कठिन परिश्रम और परिवार का सहयोग किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सहायक होता है। जगदीशपुर स्थित इंडोरामा पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी यादव ने इस बार स्कूल टॉप कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया है।
खुशी यादव के पिता सुरेश प्रसाद यादव बीएचईएल में कार्यरत हैं और मां एक गृहिणी हैं। खुशी बताती हैं कि मेरी सफलता के पीछे मेरे माता-पिता और शिक्षकों का पूरा योगदान है। उन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे प्रेरित किया। खुशी का सपना है कि वह नीट की तैयारी कर मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश लें और एक योग्य चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करें। उन्होंने बताया कि अब वह पूरी लगन से नीट की कोचिंग में जुटेंगी।
खुशी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सही मार्गदर्शन ही काम आता है। उन्होंने आगे कहा कि जब कभी थक जाती थी या मन विचलित होता था, तब मां का विश्वास और पापा का हौंसला मुझे फिर से उठने की ताकत देता था।