फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kendriya Vidyalaya Foundation Day celebrated with pomp

Amethi News: धूमधाम से मनाया केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस

Sun, 15 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 15 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Foundation Day celebrated with pomp
ताला ​स्थित केंद्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र
अमेठी सिटी। जिले की ग्राम पंचायत ताला स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में शनिवार को निज भवन में संचालित विद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य कपिल देव मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन




प्राथमिक शिक्षक सुमित कुमार के निर्देशन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन में प्रियांशु ओझा और एकल नृत्य में अनन्या ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। वहीं, समूह नृत्य व समूह गीत में कक्षा आठ और नौ की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। विद्यालय प्रधानाचार्य कपिल देव मिश्र ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय सभी शिक्षकों से सहयोग से नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
विज्ञापन



आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन भवन परिसर में बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। स्थाई भवन में संचालन होने के बाद विद्यालय अपना पहला स्थापना दिवस मना रहा है। कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर दीप्ति दीक्षित, विनोद मिश्र, सृष्टि चौधरी, अर्पित गुप्ता, सतीश कुमार सिंह, ख्याति पांडेय, वर्तिका शुक्ला, रोशन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed