फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kashi Vishwanath Express will not arrive today

Amethi News: आज नहीं आएगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Fri, 09 Jan 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 09 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Express will not arrive today
अमेठी सिटी। घने कोहरे और धुंध से रेल संचालन प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस का संचालन भी नहीं हो सका। कई प्रमुख ट्रेनें तय समय से घंटों विलंब से गौरीगंज स्टेशन पहुंचीं। इससे ठंड के बीच प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई। वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन



हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय 12:19 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब से 04:21 बजे गौरीगंज पहुंची। इससे लखनऊ दिशा में जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और डाउन पंजाब मेल भी देरी से आई। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह के अनुसार कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को अनाउंसमेंट और सूचना पटल से जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर देरी से आईं कई ट्रेनें
जगदीशपुर। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से पहुंचीं। नई दिल्ली से रक्सौल जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस तय समय 10:38 बजे के स्थान पर 12:50 बजे पहुंची। जम्मू से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से 11:30 बजे आई। जम्मू से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस निरस्त रही। कोटा-पटना एक्सप्रेस 8:56 बजे के बजाय 12:31 बजे पहुंची। वाराणसी-लखनऊ शटल एक्सप्रेस और हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस भी देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने बताया कि कोहरे के चलते गाड़ियां विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed