फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Karni Sena workers enraged due to case not being registered, surround police station

Amethi News: केस दर्ज नहीं होने से भड़के करणी सेना के कार्यकर्ता, घेरा थाना

Sat, 07 Sep 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena workers enraged due to case not being registered, surround police station
अमेठी सिटी। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन सितंबर को घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ व मारपीट मामले में केस दर्ज नहीं होने से नाराज करणी सेना के कार्यकर्ता भड़क गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की देरशाम थाने पहुंचकर घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने केस दर्ज कर आक्रोशित लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि तीन सितंबर को घर के बाहर थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर लात घुसों से पिटाई कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ ही पांच सितंबर को रास्ते में उसके परिजन को धमकी भी दी गई। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस से केस दर्ज नहीं किया। इसी को लेकर शुक्रवार की शाम करणी सेना पदाधिकारी थाने पहुंचे और घेराव किया। घेराव के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर विधि कार्रवाई में जुटी है।
एसएचओ अमर सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed