फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Karani Sena protested and burnt the effigy of SP MP

Amethi News: करणी सेना ने प्रदर्शन कर फूंका सपा सांसद का पुतला

Mon, 31 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 31 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Karani Sena protested and burnt the effigy of SP MP
अमेठी शहर में प्रदर्शन करते करणी सेना भारत के कार्यकर्ता। -संगठन
अमेठी। करणी सेना भारत के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के विरोध में नारेबाजी करते हुए आंबेडकर तिराहे पर पुतला फूंका। विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुर्दाबाद व महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान... जैसे नारे लगाते हुए जुलूस निकाला।
विज्ञापन




करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर बस अड्डे के समीप सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महाराजा राणा सांगा का जो देश के प्रति बलिदान है, उसको हमेशा याद रखा जाएगा। यह समाजवादी पार्टी नहीं बल्कि मुगलवादी पार्टी है। इस तरह की मानसिकता वाले लोगों का संसद में बैठने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन



अयोध्या मंडल के प्रभारी राजू सिंह ने कहा कि सपा नेता को राणा सांगा का इतिहास पढ़ना चाहिए। सपा नेता को पता होना चाहिए कि राणा सांगा ने 100 युद्ध लड़े हैं। सुमन मुसलमानों के वोटों के लालच में इतिहास का गलत वर्णन कर रहे हैं। क्षत्रिय समाज का इतिहास पूरी दुनिया जानती है। भगवान राम क्षत्रिय थे। अच्छे चरित्र के कारण ही पूरी दुनिया भगवान राम की पूजा करती है। इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेश सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed