फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kalash Yatra taken out with musical instruments

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Mon, 03 Mar 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with musical instruments
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के शुकलन पुरवा गांव में श्रीमद्भागवत कथा से पहले रविवार को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सोमवार से प्रवाचक सात दिन तक श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन



गाजे-बाजे के साथ महिलाएं सिर पर मंत्र पूजित कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए गोमती नदी के रीछ घाट पर पहुंचीं। विधिविधान से पूजन करने के बाद कलश में जल भरकर यात्रा वापस हुई। कलश यात्रा गायत्रीनगर चौराहे से होते हुए पांडेगंज चौराहे पहुंची। विभिन्न देवी-देवताओं का जयघोष करते हुए कलश यात्रा कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन




इसके बाद कथा स्थल पर वेदी पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूरे हुए। आयोजक अवधेश शुक्ला ने बताया कि अयोध्या धाम से आए प्रवाचक आचार्य आशुतोष तिवारी सोमवार से सात दिन तक विभिन्न प्रसंगों की कथा सुनाएंगे। इस मौके पर मुख्य यजमान अवधेश कुमार शुक्ल, गिरिजा प्रसाद शुक्ल, विन्ध्येश्वर प्रसाद शुक्ल, राजेंद्र शुक्ल, महेंद्र शुक्ल, पुष्पेंद्र शुक्ल, राजीव शुक्ल, धर्मेंद्र शुक्ल,अजय शुक्ल, अरविंद शुक्ल, आलोक शुक्ल, रामजीत पाल, जितेंद्र शुक्ला,आशीष, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed