{"_id":"65bd4d332304a320580140da","slug":"kakwa-road-railway-crossing-will-be-closed-soon-amethi-news-c-96-1-ame1002-112960-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जल्द बंद होगी ककवा रोड रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जल्द बंद होगी ककवा रोड रेलवे क्रॉसिंग
Sat, 03 Feb 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। शहर के ककवा रोड स्थित 102 बी रेलवे क्राॅसिंग जल्दी ही बंद होगी। जिला प्रशासन की ओर से रेलवे क्रॉसिंग बंद करने को लेकर एनओसी मिल चुकी है। रेल प्रशासन ने क्रॉसिंग बंद करने को लेकर अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद किठावर मार्ग के राहगीरों एवं रेलवे लाइन के दक्षिणी ओर की आबादी की परेशानी बढ़ेगी।
शहर के ककवा रोड स्थित 102 बी रेलवे क्रॉसिंग पर 21.87 करोड़ की लागत से 616.550 मीटर लंबा बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओवर का निर्माण नामित संस्था सेतु निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। सिर्फ फ्लाई ओवर पर काली कोडिंग होने के बाद आवागमन शुरू हो गया है। फ्लाई ओवर का संचालन शुरू होने के बाद ल प्रशासन 102 बी रेलवे क्रॉसिंग को बंद करने की कवायद शुरू कर दिया है।
रेलवे क्रॉसिंग बंद करने को लेकर रेल प्रशासन की मांग पर जिला प्रशासन की ओर से एनओसी दे दी गई है। एनओसी मिलने के बाद रेल प्रशासन के अलग-अलग विभाग रेलवे क्रॉसिंग बंद करने को लेकर अपनी तैयारी में जुट गए हैं। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद जल्द ही रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एनओसी मिल गई है। नार्दन रेलवे के आईओडब्लू सौरभ सिंह ने बताया कि 102 बी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बन गया है। फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने के बाद रेलवे क्रॉसिंग बंद करने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन की ओर से एनओसी मिलने के बाद रेल प्रशासन के अन्य संबंधित विभाग तैयारी कर रहे हैं। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद क्रॉसिंग बंद कर दी जाएगी।
किठावर मार्ग एवं क्रॉसिंग के दक्षिणी छोर स्थित शहर वासियों की बढ़ेगी परेशानी
अमेठी। ककवा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बना फ्लाई ओवर अस्पताल गली मोड़ से लेकर ककवा रोड स्थित पुलिस लाइंस के समीप तक है। इस क्रॉसिंग से ककवा मार्ग और किठावर मार्ग के वाहनों का आवागमन होता है। ककवा मार्ग के राहगीरों और वाहनों को सुगमता मिल गई है। क्राॅसिंग बंद होने के बाद किठावर मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को घूम कर ओवरब्रिज पर चढ़ते हुए जाना पड़ेगा। दीवार बनने के बाद क्रॉसिंग के दक्षिणी छोर स्थित बसी शहर की आबादी को भी परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्हें सिर्फ ओवर ब्रिज के अलावा और कोई बाइक, छोटे वाहन व पैदल मार्ग शहर पहुंचने के लिए नहीं होगा। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी किठावर मार्ग के लोगों की होगी।
अब तक नहीं हुआ सर्विस रोड का निर्माण
अमेठी। शहर के ककवा रोड पर 650 मीटर दोनों तरफ बनने वाले सर्विस रोड का निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है। सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से ककवा रोड के दोनों छोर पर स्थित स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को आवागमन के साथ ही विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस रोड निर्माण कार्य पूरा कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने कई जनप्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। बावजूद इसके आज तक हालात जस के तस हैं।