फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Joy on the occasion of Independence Day, buildings glittering

Amethi News: आजादी के पर्व पर उल्लास, भवन जगमग

Fri, 15 Aug 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 15 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Joy on the occasion of Independence Day, buildings glittering
 तिरंगे रंग में रंगीन झालरों से सजा कलेक्ट्रेट भवन। संवाद
अमेठी सिटी। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर अमेठी पूरी तरह देशभक्ति के रंग में डूब गई है। चौराहों और भवनों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। उत्साहपूर्ण माहौल में शुक्रवार सुबह स्वतंत्रता पर्व का आगाज होगा। प्रातः 8:30 बजे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले जिलाधिकारी संजय चौहान कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वज फहराकर कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। सभी सरकारी व गैरसरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों में झंडा अभिवादन और राष्ट्रगान होगा।
विज्ञापन



सभी विद्यालय और महाविद्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम की कहानियां, वीर शहीदों की गाथाएं और प्रेरक प्रसंग सुनाए जाएंगे। नाटक, वाद-विवाद, निबंध, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नई पीढ़ी को आजादी का महत्व समझाया जाएगा। ग्राम पंचायत और विकासखंड स्तर पर भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें स्थानीय कलाकार और छात्र अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन




जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में पौधरोपण, रंगोली प्रतियोगिता, स्टॉल प्रदर्शनी और लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित करने का कार्यक्रम होगा। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पंचायत कल्याण कोष के लाभार्थियों को चेक वितरण किया जाएगा। सामाजिक सरोकार के तहत वृद्धाश्रम, जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल और मिष्ठान वितरित होंगे। जगदीशपुर और गौरीगंज में प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को विशेष वाहन से उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed