फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Joint pain increases due to change in weather

Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़ा जोड़ों का दर्द

Sat, 17 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Joint pain increases due to change in weather
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 50 से ज्यादा मरीज जोड़ों, कमर और कंधों के दर्द के साथ पुरानी चोट की परेशानी लेकर आ रहे हैं। पहले ओपीडी में करीब 100 मरीज पहुंचते थे।
विज्ञापन



जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को पहुंचे मरीजों में घुटनों की अकड़न, कमर में दर्द और कंधे जाम होने जैसी शिकायतें सामने आईं। कुछ मरीजों को सीढ़ियां चढ़ने और देर तक बैठने के बाद चलने में परेशानी हो रही है। गौरीगंज के रामपुर गांव निवासी रामकली ने बताया कि सुबह-शाम ठंड बढ़ने के बाद घुटनों का पुराना दर्द अधिक महसूस होने लगा है।
विज्ञापन


गौरीपुर गांव निवासी सीताराम के अनुसार सुबह उठने पर कमर और कंधों में जकड़न रहती है। कुछ देर चलने-फिरने पर राहत मिलती है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गर्वदीप सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान गठिया, पुरानी चोट और जोड़ों की समस्या से पीड़ित कुछ लोगों में दर्द बढ़ सकता है। नियमित हल्का व्यायाम, संतुलित आहार और शरीर को गर्म रखने से राहत मिल सकती है। दर्द लगातार बने रहने पर चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये लक्षण दिखें तो रहें सतर्क
सुबह उठने पर घुटनों या अन्य जोड़ों में अकड़न।
सीढ़ियां चढ़ने और देर तक बैठने के बाद चलने में परेशानी।
कमर और कंधों में दर्द या जकड़न।
पुरानी चोट वाले हिस्से में दर्द बढ़ना।


इन उपायों से मिलेगी राहत
नियमित हल्का व्यायाम और टहलना जारी रखें।
सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें और शरीर को गर्म रखें।
संतुलित आहार में कैल्शियम और विटामिन-डी के स्रोत शामिल करें।
दर्द वाले हिस्से पर गुनगुने पानी से सिंकाई कर सकते हैं।
भारी वजन उठाने से बचें और लगातार एक ही स्थिति में न बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed