फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jewellery worth Rs 3 lakh stolen from bank cashier's house

Amethi News: बैंक कैशियर के घर से तीन लाख के जेवर चोरी

Sun, 16 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 3 lakh stolen from bank cashier's house
भादर। पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे भेंवई गांव में शुक्रवार रात बैंक कैशियर स्वामीशरण त्रिपाठी के बंद घर का ताला तोड़कर चोर तीन लाख रुपये के आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। आसपास के लोगों से चोरी की जानकारी मिलने पर वह थाने पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन



पीड़ित स्वामीशरण ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया प्रतापगढ़ शाखा में प्रधान कैशियर पद पर कार्यरत हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा है और दरवाजा खुला पड़ा है। इसके बाद घर पहुंचने पर देखा कि अलमारी, संदूक और सूटकेस के ताले टूटे पड़े थे। कमरा अस्त-व्यस्त था।
विज्ञापन




सूटकेस में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। साथ ही 16 हजार रुपये व अन्य सामान भी चोर उठा ले गए। पीपरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। जांच पूरी होने पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed