फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jewelery and cash snatched from woman in broad daylight

Amethi News: महिला से दिनदहाड़े आभूषण व नकदी छीनी

Sat, 28 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash snatched from woman in broad daylight
अमेठी। शहर के स्टेशन रोड पर महिला से आभूषण व नकदी छीनकर बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के जद्दोपुर धरईमाफी निवासी नीतू देवी शुक्रवार को दोपहर अमेठी शहर के स्टेशन रोड पर स्थित बैंक में रुपये निकलने जा रही थीं। तभी रास्ते में अचानक पहुंचे बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े पुलिस को खुली चुनौती देते हुए महिला के गले का मंगलसूत्र, कान के आभूषण व 1200 रुपये छीनकर फरार हो गए। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके व तिराहे पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद महिला से हुई छिनैती की जानकारी मिलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



पीड़िता का आरोप है कि बाइक सवार बदमाश उसके पास पहुंचे और कहा कि आप शिव भक्त हैं तो तीन बार शिव का नाम लें। उन्होंने शिव का नाम लिया। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने जयकारा लगवाया। जयकारा लगाते समय ही उसके गले से मंगलसूत्र, कान के आभूषण व पर्स में मौजूद 1200 रुपये छीनकर फरार हो गए। आभूषण व नकदी छिन जाने के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने स्टेशन रोड पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी ली है। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि महिला से लूट नहीं हुुई है। बाइक सवार बदमाशों ने उसे अपनी बातों में फंसा कर उससे आभूषण व नकदी ले ली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed